संवाददाता: राधिका कश्यप,नमस्कार भारत
आप सभी ने bigg boss में दोनों को एक साथ देखा ही होगा शो के शुरुआत में दोनों का एक साथ अच्छा रिश्ता था। लेकिन फिर दोनों में लड़ाई होने लगी। अब खबर आ रही है कि दोनों को नागिन 7 में देखा जाएगा
जैसा कि आप सभी जानते है कि big boss खत्म हो गया है लेकिन शो के कंटेस्टेंट अब भी सुर्खियों में है। पिछले कुछ समय से big boss में किसी एक कंटेस्टेंट को एकता कपूर के शो मे मौका मिलता है अब खबर यह है कि bigg boss 17 खत्म होने पर अंकिता लोखंडे को इस शो का ऑफर मिला है। दावा यह भी किया जा रहा है कि उनके साथ अंकित गुप्ता नजर आ सकते हैं।
क्या बोले अभिषेक
हालांकि खबर आ रही है कि नागिन 7 में अभिषेक कुमार को भी ऑफर मिला है। लेकिन जब अभिषेक कुमार से इस बारे में पूछा गया तो वह इस पर हंसने लगे। जब अभिषेक से पूछा गया की उनकी कि हंसी का जवाब हां या ना समझे, इस पर वह बोले कि वक्त आने पर सबको पता लग जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ बातें गुप्त ही अच्छी होती है।
अंकिता के साथ करना चाहते काम
इसके बाद अभिषेक से पूछा गया अंकिता लोखंडे कि क्या वह अंकित गुप्ता के साथ शो में नजर आएंगी। तो उन्होंने इस पर कहां की अभी ऐसा कुछ तय नहीं है आपको बता दे कि अंकित और अभिषेक को पहली बार शो उड़ारिया में एक साथ देखा गया था।कि दोनों एक दूसरे के बहुत करीब है। bigg boss के शो से बाहर आने के बाद अभिषेक सबसे पहले अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी से ही मिले थे। उन दोनों ने उसका बड़े अच्छे से स्वागत किया था। उनके लिए घर में सजावट कराई गई थी और केक भी कट कराया था । देखते हैं कि फिर इस बार नागिन 7 की स्टार कास्ट क्या धमाकेदार होने वाली है।
