संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर,नमस्कार भारत

भोजपुरी के पॉवर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं है | पवन सिंह का गाना रिलीज़ हो और ट्रेंडिंग में न जाये, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है | पावर स्टार का नया गाना ‘टिकुलिया ए  राजा ‘नंबर 1 पर म्यूजिक सेक्शन में ट्रेंड कर  रहा है |

कोमल सिंह संग मचाया तहलका

इस गाने की स्टार कास्ट  की बात करे तो पवन सिंह संग कोमल सिंह की दिखी जोरदार कैमेस्ट्री | पॉवर स्टार के साथ जुगलबंदी  करती नजर आई भोजपुरी की सुपर स्टार सिंगर ‘शिवानी सिंह’ | इस गाने का लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है।  म्यूजिक प्रियांशू सिंह ने दिया है। गाने के डायरेक्टर दीपांश सिंह है और कोरियोग्राफर असलम खान है। यह गाना VYRL Bhojpuri  से 14 Feb  को रिलीज़ किया गया है।

दर्शकों से मिल रहा भरपूर प्यार

पवन सिंह के फैंस द्वारा इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है। फ़िलहाल इस गाने पर 2.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज है,और 1.36 मिलियन लाइक है। फैंस ने कमेंट करते हुए कहा है की ‘पवन भैया जब भी नए गाने और नए अंदाज में आते है तो बवाल मच जाता है’।वही दूसरे फैंस का कहा है की उनकी गले में सरस्वती का वास है।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *