संवाददाता : सचिन शर्मा , नमस्कार भारत
पुलिस दोनों को जेल से लाकर पूछताछ करेगी
मुजफ्फरनगर- गत दिनों जावेद को STF(स्पेशल टास्क फोर्स) और कोतवाली पुलिस ने गिरफतार कर 4 टाइमर बम बरामद किए थे, बाद मे एक अन्य महिला इमराना को भी पुलिस ने गिरफतार किया था!
आज कोतवाली इंस्पेक्टर की ओर से सी जे एम कोर्ट मे अर्जी दाखिल कर दोनों आरोपियों से ओर पूछताछ के लिए 7 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड माँगा था और बताया था कि मोबाइल आदि की डिटेल्स के लिए दोनों अभियुक्तों से और पूछताछ करनी जांच के लिए आवश्यक है!
सी जे एम आकांक्षा गर्ग ने अर्जी पर विचार करते हुए आदेश दिया कि अभियुक्तों को आगामी 21 फरवरी प्रात दस बजे से 23 फरवरी प्रातः 10 बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर किया जाता है! कोतवाली पुलिस कल प्रातः दस बजे दोनों को जेल से निकालकर अपनी कस्टडी मे लेकर पूछताछ करेगी और 23 फरवरी को वापस जेल भेजेगी!!
