संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर,नमस्कार भारत
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि महेश बाबू की बेटी सितारा 12 साल की उम्र में ही एक बड़े साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। आपको बता दें कि महेश बाबू की बेटी सितारा भी सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हैं। वह कई बड़े विज्ञापनों में भी नजर आती हैं।
जानिए पूरा मामला क्या है
मीडिया रिपर्ट्स की मानें तो तमिल सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा के नाम से सोशल मीडिया पर कोई फर्जी अकाउंट चला रहा है। इस बात की जानकारी सितारा के पैरेंट्स यानी पिता महेश बाबू और मां नम्रता शिरोडकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए बेटी के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चेतावनी दी है।

इंस्टाग्राम पर बनाया गया सितारा का फेक अकाउंट
महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अपनी बेटी के असली अकाउंट को टैग करते हुए बताया है कि यही एक मात्र सितारा का अकाउंट है। पोस्ट में ये जानकारी भी दी गई है कि फर्जीवाड़ा करने वाला शख्स सोशल मीडिया पर अन्य यूजर्स को ट्रेडिंग और इंवेस्टमेंट लिंक भी भेज रहा है।
साइबर सेल में दर्ज करवाई गई शिकायत
इसी के साथ सितारा के पैरेंट्स ने अपने सभी फॉलोअर्स से अनुरोध किया है कि वह उनकी बेटी के आधिकारिक अकाउंट के अलावा किसी भी दूसरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर भरोसा न करें। आपको बता दें कि महेश बाबू की टीम ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा दी है और अब इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है।
पॉपुलर स्टार किड हैं सितारा
आपको बता दें कि अपने पिता महेश बाबू की तरह ही बेटी सितारा भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 12 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। वहीं सितारा कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आती हैं। इसके अलावा सितारा ‘प्रिंसेस’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।
