संवाददाता :अभय प्रताप,नमस्कार भारत
नगर पालिका परिषद ने पूर्व बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त में दायर शिकायत पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल तत्कालीन ई०ओ विकास सैनी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० आर०एस०राठी क्लर्क प्रवीण कुमार और गोविंद गोपीचंद वर्मा पर लगाए गए आरोप में दोषी पाते हुए उनके खिलाफ लोकायुक्त द्वारा अक्टूबर 2023 में दंडात्मक कार्यवाही से आदेश जारी करते हुए नगर पालिका परिषद को हुई आर्थिक क्षति का आकलन कराकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे | जिस पर अब मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है |
शिकायतकर्ता ने की कार्यवाही की मांग
अधिकारी सहित पांच लोगों के खिलाफ अक्टूबर 2023 में दंडात्मक कार्यवाही जारी होने के बाद भी जिला प्रशासन इस प्रकरण में निजी तरह की कार्यवाही नहीं कर पाया। शिकायतकर्ता दिनेश मोहन शुक्ला ने जिला अधिकारी अरविंद मुल्लप्पा बंगाली से मुलाकात कर लोकायुक्त के आदेश की अवहेलना पर नाराजगी दर्ज कराते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की |

जिलाधिकारी नगर पालिका प्रकरण पर मांगी 7 दिनों में रिपोर्ट
मुज्जफरनगर,नगर पालिका के पूर्व बोर्ड में हुई भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त में शिकायतकर्ता दिनेश मोहन शुक्ला की गई शिकायत के बाद लोकायुक्त द्वारा अक्टूबर 2023 में दिए गए आदेश पर प्रशासनिक कार्यवाही न होने के बाद शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी के मुलाकात पर नाराजगी जाहिर की थी | इसके बाद इस प्रकरण पर मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मुल्लप्पा बंगाली अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को नगर पालिका की हुई आर्थिक क्षति का आंकलन करने तथा दंडात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है |
क्या है आरोप ?
शिकायतकर्ता द्वारा नगर पालिका में लिपिक की अवैध नियुक्ति पथ प्रकाश विभाग में 10 हजार स्ट्रीट लाइट की खरीद में घपला ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एक ही व्यक्ति के दो जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने के विषय में, नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा करने , गलत ढंग से विस्तीय अधिकार दिए जाने सहित ,अन्य आरोप लगाते हुए लोकायुक्त में की थी शिकायत |
