संवाददाता : रवि गौतम, नमस्कार भारत
श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग में आठ दिवसीय फोटोग्राफी (स्टोप मोशन) कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यशाला का उददेश्य ललित कला विभाग के विद्यार्थियों को फोटोग्राफी (स्टोप मोशन) जैसे तकनीकि ज्ञान से विद्यार्थियों को अवगत कराना है।

इस अवसर पर ललित कला विभाग के निदेशक डा0 मनोज धीमान ने बताया कि फोटोग्राफी की क्रान्ति ने हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। फोटोग्राफी आज प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का आधार है। जिससे व्यक्ति अपनी मनपसंद वस्तु को कैप्चर करके अपनी स्मृति के रूप में संजोह कर रखता है। फोटोग्राफी द्वारा हम अपने उन क्षणों को कैद कर लेते हैं। जिसे आवश्यकता पड़ने पर पुनः देख सकते हैं जिसके फलस्वरूप हमारा मन उत्साह से परिपूर्ण हो जाता है। फोटोग्राफी वर्तमान में हम सभी जीवन में अहम भूमिका अदा कर रहा है। यदि हम कुछ सालों पीछे जाये ंतो फोटोग्राफी साधारण व्यक्ति की पहुँच से बाहर थी। क्योंकि तकनीकि की कमी के कारण फोटोग्राफी करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। वर्तमान समय फोटोग्राफी का जूनुन प्रत्येक वर्ग एवं आयु में आसानी से देखा जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारे देश की मोबाइल इंडस्ट्री ने मोबाइल फोटोग्राफी में एक क्रान्ति का प्रारम्भ किया है। जिससे सभी वर्ग अपने फोटोग्राफी के शौक को पूरा कर रहे हैं। आमतौर पर फोटोग्राफी का प्रयोग विभिन्न उद्देश्य से किया जाता है जैसे नेचर फोटोग्राफी, वेडिंग फोटोग्राफी, प्रोडक्टस फोटोग्राफी इत्यादि। इन भिन्न-भिन्न प्रकार की फोटोग्राफी के नियम भी अलग-अलग हैं। इन सभी नियमों की जानकारी प्राप्त करने के लिए फाईन आर्टस ने आठ दिवसीय स्टोप मोशनग्राफी कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। जिसमें उड़ीसा प्रदेश से आये प्रवक्ता शिव शंकर साहू जो कि एप्लाईड आर्टस में मास्टर्स हैं। फोटोग्राफी की तकनीक को सूक्ष्मता से जानने के लिए उद्देश्यपूर्ण वातावरण, लाईटस आदि का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी योगदान को पूर्ण करने के लिए काल्पनिक जिसमें स्ट्रीट, रैस्टोरेन्ट, मॉल का 3-डी माडल तैयार किया जा रहा है जिसमें एप्लाईड आर्टस के सभी विद्यार्थी मिलकर इस मॉडल को तैयार कर रहे हैं। जो कि वास्तविक अनुभव कराने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। जिससे यह प्रतीत होगा कि हम वास्तविक मॉल, स्ट्रीट आदि में हैं। इसको बनाने में लगभग 3600 फोटो क्लिक से लगभग 5 मिनट का मोशन वीडियो तैयार होगा। जिसका निर्माण प्रीमीयम प्रो एडोब सोफ्टवेयर के माध्यम से रिएलस्टिक वीडियो बनाई जाएगी। यह वीडियो विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा लिखी गई स्क्रीप्ट के अनुसार फोटोग्राफी (स्टोप मोशन) तैयार की जायेगी। जिसका उद्देश्य सिर्फ विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केट में अपनी पहचान बनाना होगा।

कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ0 मनोज धीमान एवं प्रवक्ताओं में रजनीकान्त, बिनु पुंडीर, अनु, रीना त्यागी, मीनाक्षी काकरान, मयंक सैनी, अजीत कुमार एवं शर्मिष्ठा आदि उपस्थित रहे।

