6 big changes from credit card to LPG since the month of May

संवाददाता: राहुल चौधरी,  नमस्कार भारत

मई महीने से कई बड़े बदलाव की शुरुआत हो रही है। नए बदलाव की शुरुआत के साथ ही कई अहम नियमों का भी आज से बदलाव हो रहा है। ये तमाम नए नियम आज यानि 1 मई से देशभर में लागू हो जाएंगे, लिहाजा आपके लिए इनके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

1 मई यानी आज से होने वाले बड़े बदलावों में मुख्य रूप से बात करे एलपीजी सिलेंडर की तो इसके कीमतों में बदलाव किया गया है और क्रेडिट कार्ड द्वारा किए जाने वाले पेमेंट के बिल में बदलाव अहम हैं। आज एक तरफ जहां एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है तो दूसरी तरफ बैंकों के क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव

एलपीजी सिलेंडर के दामों में आज से बदलाव हुआ है। तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम को कम कर दिया गया है। दिल्ली और मुंबई में इसके दाम में 19-20 रुपए की कमी आई है। नई कीमतों को आज से ही लागू कर दिया गया है। नई कीमतें लागू होने के बाद 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 19 रुपए कम हुई है, अब इसके दाम 1745.50 रुपए हो गया है।

बैंकों में बदला नियम

ICICI बैंक ने सेविंग अकाउंट पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया है, बैंकों की ओर से पहले ही इसकी जानकारी दी गई थी। आज से इसे भी लागू कर दिया गया है। डेबिट कार्ड पर लगने वाले सालाना शुल्क को बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे 99 रुपए किया गया है, साथ ही चेकबुक पर भी नियम में बदलाव किया गया है। आज से 25 पन्नों के चेक बुक इश्यू करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन इसके बाद हर पेच के लिए 4 रुपए अतिरिक्त लिया जाएगा। वहीं आईएमपीएस ट्रांजैक्शन पर 2.50 रुपए से 15 रुपए तक का चार्ज लिया जाएगा।

यस बैंक के नियम में बदलाव

यस बैंक ने 1 मई से सेविंग अकाउंट पर लगने वाले मिनिमम एवरेज बैंलेंस में बदलाव किया है। सेविंग अकाउंट का प्रो मैक्स में मिनिमम बैलेंस 50 हजार कर दिया गया है। इसपर 1000 रुपए का अतिरिक्त चार्ज लगेगा। सेविंग अकाउंट प्रो प्लस में मिनिमम बैलेंस 25 हजार कर दिया गया है, इसपर 750 रुपए चार्ज देना होगा। सेविंग अकाउंट प्रो में 10 हजार रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना होगा, इसपर अधिकतम 750 रुपए का चार्ज देना पड़ सकता है। सेविंग वैल्यू के लिए 5 हजार रुपए की लिमिट निर्धारित की गई है, जिसपर 500 रुपए का चार्ज लगेगा।

बिल पेमेंट होगा महंगा

अगर आप क्रेडिट कार्ड से अपने घर में बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो इसपर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यस बैंक क्रेडिट कार्ड से बिल भुगतान करने पर 15 हजार से अधिक के बिजली बिल पर 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं कई बैंकों ने तकरीबन 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क का प्रावधान किया है।

म्युचुअल फंड केवाईसी नियम

इस नियम को 30 अप्रैल को ही प्रभावी कर दिया गया है। म्युचुअल फंड आवेदन पर नए केवआईसी के अनुसार पैन कार्ड पर दिए गए नाम के अनुसार ही नाम होना चाहिए। अगर दोनों में नाम में बदलाव है तो आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा। म्युचुअल फंड में निवेश के लिए जरूरी है कि नाम, जन्मतिथि, पैन कार्ड की जानकारी सबकुछ मेल खाना जरूरी है।

14 दिन बंद रहेंगे बैंक

मई माह में बड़ी संख्या में छुट्टियां पड़ रही है। पूरे महीने 14 अवकाश होंगे। रिजर्व बैंक की ओर से बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की गई है। अक्षय तृतीया, महाराष्ट्र दिवस, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती सहित कई छुट्टियां इस महीने पड़ रही हैं। दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आप बैंकिंग कार्य के लिए जा रहे हैं तो जरूर बैंक के अवकाश की लिस्ट को चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *