संवाददाता:-मेहजर अब्बास, नमस्कार भारत

बाराबंकी में एक स्कूल बस दुर्गटनाग्रस्त हो गई है, इस स्कूल बस में कई बच्चे सवार थे जो कि लखनऊ के चिड़ियाघर से लौट रहे थे. बस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है जबकि 25 बच्चे घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक तेज रफ्तार स्कूल बस के पलटने की खबर सामने आई है. इस बस में बच्चे सवार थे जिनमें से 6 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं करीब 25 बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल बच्चों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पास के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि लखनऊ चिड़ियाघर से वापस आते वक्त यह हादसा हुआ है. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है और बच्चों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *