संवाददाता: आलोक शुक्ला, नमस्कार भारत
नोयडा, बीपीए फ़ाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स के तत्वावधान में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए “अंतरराष्ट्रीय वामा संस्कृति एवं साहित्य अकादमी” की स्थापना की गई है।
अकादमी के संस्थापक सभापति डॉ संजीव कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अकादमी का लक्ष्य हिन्दी भाषा एवं साहित्य का सृजनात्मक विकास करना है ।
अकादमी का उद्देश्य है.
१) साहित्य, कला एवं संगीत के क्षेत्र में सृजनात्मकता का विकास २) महिला सशक्तीकरण के द्वारा जीवन मूल्यों में सुधार ३) ज्ञान में उन्नति के साथ ही अभिव्यक्ति में सुधार ४) नयी प्रतिभाओं की खोज एवं उनका मार्गदर्शन ५) साहित्य सृजन के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के सुधार के लिए प्रयास ६) साहित्यिक कार्यक्रम एवं साहित्यिक भ्रमण आदि।
अकादमी वैश्विक स्तर पर हिंदी सीखने के लिए एक वेबसाइट तैयार करेगी जिस पर ऑनलाइन हिंदी सिखाने की व्यवस्था होगी। इंडिया नेट स्कूल डाट कॉम के नाम से यह वेबसाइट अगस्त में लाँच की जाएगीाा। अकादमी के अन्य कार्यक्रमों में साहित्यिक चर्चायें, काव्य गोष्ठियाँ, कार्यशालयें, पुस्तक विमोचन, पुस्तक चर्चा, साहित्यिक वाद.विवाद व लेखकों से साक्षात्कार जैसे कार्यक्रमों के साथ शोध कार्यों को वरीयता दी जाएगी। विभिन्न भाषाओं से अनूदित पाण्डुलिपियों को भी प्रकाशित करने का उद्यम किया जाएगा।
अकादमी में विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षित एवं अनुभवी साहित्यकारों को शामिल किया गया है। ”अकादमी के केंद्रीय समिति” में ही सभापतिकेअतिरिक्त 20 महत्वपूर्ण विदुषियों को लिया गया है।
अकादमी की 40 इकाइयाँ (चैप्टर) भारत में और 20 इकाइयाँ विदेशां में गठित की जा चुकी हैं।
