संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत

आपने रामायण में तो देखा ही होगा की कैसे पवन पुत्र हनुमान ने भगवान राम और सीता के प्रति भक्ति दिखाने के लिए अपनी सीना को फाड़ कर दिखा दिया था। भगवान का आशीर्वाद कहे या प्रकृति चमत्कार या फिर कुछ और,ऐसा ही एक खबर हमारे सामने आया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक युवक के सीने पर हमारे देश भारत का नक्शा बना हुआ है। नक्शा को आप साफ तौर पर देख सकते है कि कैसे युवा के सीने पर बना हुआ है।  इस युवक के सीने पर जन्म से ही भारत का मानचित्र बना हुआ है,जिसके लिए इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

दरअसल यह मामला, उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जहां अमित सिंघल (25 वर्ष) अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटा रहा है। अमित के सीने पर कभी भी कोई टैटू या चित्रकारी नहीं की गई है।

 जन्म के समय से है ये नक्शा

आपको बता दे कि जन्म के समय से ही अमित के सीने पर एक आकृति बनी हुई थी। जैसे–जैसे अमित बड़ा होते रहा, वैसे ही धीरे-धीरे आकृति  भी अपना आकार लेने लगी ।  अमित के शरीर पर  केवल भारत का मानचित्र  नहीं बल्कि भारत के  अलावा पाकिस्तान एवं श्रीलंका का भी मानचित्र  बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से बना हुआ है।जन्म के समय से ही अमित के सीने पर कभी  भी आकृति नहीं बनी हुई थी। धीरे-धीरे अमित बड़ा होने लगा और इसके साथ आकृति भी अपना आकर लेने लगी।

आजाद भारत का मानचित्र था

जैसे–जैसे दिन बीतते गए , जैसे ही अमित के  परिजनों  ने अमित के सीने पर बनी आकृति को ध्यान से देखा तो उनके आश्चर्य का कोई ठिकाना नहीं रहा।क्योंकि, वह कोई साधारण निशान नहीं बल्कि आजाद भारत का मानचित्र था। मानचित्र को देश के प्रति उसका प्रेमभाव मान कर चल रहे हैं। अमित के सीने पर बने इस अनोखे निशान के कारण उसका नाम हाल ही में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए अमित को मेडिकल जांच से भी गुजरना पड़ा और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक यह निशान जन्मजात है।

अमित का कहना है की मुझे बहुत गर्व होता है कि मेरे सीने पर भारत का मानचित्र बना हुआ है। अमित की बहन अंजलि कहती हैं, मैं अपने भाई के शरीर पर बने इस निशान को बचपन से देखती आ रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *