परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत
Adipurush: ओम राऊत की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिरी हुई है। फिर रिलीज होने के बाद आदिपुरुष के डायलॉग पर पब्लिक ने सवाल उठाए थे, उसके बाद आदिपुरुष के मेकर्स ने एक रिपोर्ट में कहा था कि हम अपने फिल्म के डायलॉग जिस पर लोग आपत्ति जता रहे हैं उसे बदल देंगे। फिल्म के मेकर्स ने कुछ समय की मोहलत मांगी थी जिससे कि वह फिल्म के डायलॉग पर काम कर सकें। उसके बाद उन्होंने हनुमान जी का रोल करने वाले देवदत्त गजानन नागे और अन्य एक्टर को स्टूडियो में बुलवा कर डायलॉग की डबिंग करी
Adipurush: क्या चेंज हुआ डायलॉग मे
Adipurush: फिल्म के मेकर्स ने हनुमान जी का डायलॉग बदल दिया है। जो यह था कि कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, और जलेगी भी तेरे बाप की इसको बदलकर कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका ही। और दूसरा डायलॉग यह था कि जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा, उसकी लंका लगा देंगे, यह बदलकर फिल्म में होगा कि जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा, उनकी लंका में आग लगा देंगे। वह तीसरा यह था कि मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया इसे बदलकर मेकर्स ने यह कर दिया है, कि मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को समाप्त कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक टी-सीरीज ने बताया कि सिनेमा हॉल में एडिट हुए डायलॉग वाली ही फिल्म दिखाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : UP News: आवास आवंटन की आड़ में रिश्वतखोरी का खेल
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें
