संवाददाता: अभय प्रताप, नमस्कार भारत

IPL 2024 रकब आखिरकार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा कर ही लिया | रविवार कि 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीतकर आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम करली है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन इस सीजन जबरदस्त रहा, जीत के जसन से विराट कोहली ने वीडियो कॉल पर दी बधाई |

आईपीएल मेंस की है अब बारी

महिला टीम WPL के ट्रॉफी जीतने के बाद से ही | ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की मेंस टीम भी आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लेगी। फॉफ डुप्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु इस सीजन आईपीएल में हिस्सा लेने वाली है। फैंस को टीम से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। तथा टीम अच्छा पर्दशन भी करेगी |

कोहली-मैक्सवेल पर रहेगी नजर

एक बार फिर से आरसीबी की टीम विराट कोहली और मैक्सवेल पर निर्भर रहेगी। बल्लेबाजी में इन दोनों ही खिलाड़ियों को पूरे सीजन टीम के लिए रन बनाना होगा। आरसीबी ने मिनी ऑक्शन में यश दयाल और अल्जारी जोसेफ जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। ऐसे में आरसीबी के  गेंदबाज भी इस सीजन पहले से बेहतर दिखाई पड़ रहे हैं

टीम RCB

 फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, आकाश दीप, टॉम कुरेन, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ,विजयकुमार वैश्य, यश दयाल, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, मयंक डागर, स्वप्निल सिंह, हिमांशु शर्मा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *