परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत
Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार एक साल मे कई फिल्में करने के लिए मशहूर है। और इस साल 2023 मे अक्षय की दो फिल्में आ चुकी हैं। अब अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का 2 अक्टूबर को टीजर लॉन्च किया। लाल बहादुर शास्त्री व गांधी जयंती के मौके पर इस फिल्म की रिलीज़ डेट का आगाज किया है। क्योकि ये एक सच्ची घटना पर आधारित है, इस फिल्म मे 1965 की घटना दिखाई जाएगी। जिस समय लाल बहादुर शास्त्री जी प्रधानमंत्री थे।
Akshay Kumar: कब को रिलीज होगी अक्षय की ये फिल्म
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘स्काई फोर्स’ फिल्म की कुछ तस्वीरें और टीज़र शेयर किया है। टीजर देकर पता लग रहा है, कि ये फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले पर बेस्ड है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेगे। और इनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। अक्षय ने अपने टीजर के नीचे कैप्शन में लिखा है कि ‘आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की अविशश्रसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है. भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी। ये फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: BIGG BOSS 17: बिग बॉस में होगी इन स्टारो के बीच में दुश्मनी
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।