Animal:

परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत

Animal: बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर की न्यू फिल्म आ रही है। जिसका 28 सितंबर को टीजर रिलीज हुआ, रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन 28 सितंबर को टीज़र को रिलीज करके अपने फैंस को एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और अन्य एक्टर है। इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद लोगों ने इनके टीजर को खूब पसंद किया। वह सोशल मीडिया पर आते ही छा गया, टीज़र को देखने के बाद पब्लिक रणबीर कपूर की तारीफ कर रही है। रणबीर टीजर में एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं।

Animal: क्या है…‘एनिमल’ के टीजर में खास

Animal: रणबीर कपूर की नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना में आपस में बात करते हुए होती है। इसके बाद रश्मिका, रणबीर के पिता को लेकर कुछ बात बोलती है। जिसके बाद रणबीर, रश्मिका पर भड़क जाते हैं और कहते हैं, मेरे डैडी दुनिया के सबसे अच्छे डैडी हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के डैडी अनिल कपूर है इसके बाद टीजर में अनिल कपूर को दिखाया जाता है। फिर थोड़ी देर बाद टीजर में एक्शन शुरू होता है जो रणबीर कपूर कर रहे हैं। जब टीजर स्टार्ट होता है, तब रणबीर कपूर कुल दिखाए गए हैं। लेकिन फिर आगे रणबीर को मूंछ दाढ़ी में दिखाया जाता है। टीज़र के अंत में बॉबी देओल को दिखाया गया है, टीजर को देखने के बाद पब्लिक टीजर की तारीफ कर रही है। और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ेंJawan: ‘जवान’ ने मचाया तहलका कमाऐ 1000 करोड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *