संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत
भोपा न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल जट मुझेडा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हुआ। स्कूल के भाभा, लक्ष्मी, पटेल व टैगोर समूह के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मार्च पास्ट किया तथा सीनियर खिलाडी मशाल लेकर मैदान में दौड़े।
शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, विशिष्ठ अतिथि विराज तोमर, नीरज बालियान, अनगं सिंघल व संदीप मलिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया तत्पश्वचात भाभा, लक्ष्मी, पटेल, टैगोर ने उत्साह से मार्च फास्ट किया। जिसके बाद सीनियर खिलाडी हरनीत कौर, देव चौधरी, पवित्र राठी, सृष्टि, आर्य चौधरी, नमन अंशिका मशाल लेकर दौड़े। छात्रा आकांक्षा ,सांची, जानवी ,वंशिका, मानवी, हरकीरत, तृषा, किंजल, अक्षा, अवनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्रा आन्या, नित्य, रिया, मोहिनी, रिया धीमान, अनया, अनन्या ने राजस्थानी लोकगीत पर ऩृत्य प्रस्तुत किया। छात्र अनमोल, अभिराज, कृष्ण, विराट, आयुष, यश,अर्पित ,प्रांजल, अभिमन्यु ,विश्वास, आहिल ,शौर्य, अरमन कौर, करमन कौर, अक्षिता, मानवी त्यागी, अक्षा ने पंजाबी डांस भंगडा प्रस्तुत किया। पहले दिन के खेल में अंब्रेला रेस में आश्वी, पारस, पूरव, बटरफ्लाई रेस में अक्षत राठी, हिबा, आदित्य, वॉटर बॉटल रेस में साद, सान, आयुष रहे, शूज एंड सॉक्स रेस में बालक वर्ग में यूवी, हार्दिक क्रमश प्रथम, द्वितीय व त़ृतीय स्थान पर रहेे। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता केवल मनोरंजन नहीं बल्कि शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है I यह बच्चों को अनुशासन, एकाग्रता, टीमवर्क और स्वस्थ जीवन शैली की सीख देते हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान श्री विजय कुमार, वीरपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, नवाब सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष विनय कुमार, उपाध्यक्ष केके आनंद, प्रबंधक दुष्यंत त्यागी, प्रधानाचार्य मनीष कुमार मौजूद रहे।
