संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत
IPL: आरसीबी और पंजाब दोनो टीम आज आपस में भिड़ेंगे। आत्मविश्वास के साथ रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) की टीम आज पंजाब की टीम से भिड़ेगी तो आज का माहौल कुछ और ही दिखेगा। बात करे पंजाब किंग्स की तो उसकी नजरें चौथी जीत पर टिकी होंगी। आईपीएल 2024 की शुरुआती मैच से ही आरसीबी की बेहद खराब शुरुआत रही है। लेकिन आरसीबी ने अभी लगातार तीन मैचों से अपना जीत दर्ज करते आ रही है और शानदार लय में चल रही है। आरसीबी की जीत से टीम मनोबल थोड़ा बढ़ रहा है और साथ ही आरसीबी की टीम अंक तालिका में आगे की ओर बढ़ रही है।
पंजाब ने अभी तक कुल 11 मैच खेले है जिसमें से 4 ही मैच जीता है और पंजाब अंक तालिका में 8 वे नंबर पर है। बात की जाए आरसीबी टीम की तो इसका भी हल कुछ पंजाब जैसा ही है। आरसीबी ने भी 11 मैच खेला है और अंक तालिका में 8 वे नंबर पर अपना नाम दर्ज करवाया है अभी तक इसने 4 मैच जीता है और 7 मैचों में इसे हार का सामना करना पड़ा हैं। आरबीसी अगर अपने तीन मैचों में लगातार जीत हासिल करती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह बन सकता।

दोनों टीमों में से कौन 14 अंक के आंकड़े को छुएगी
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स का पहला मुकाबला दिलचब रहा था। उस मुकाबला में आरसीबी को जीत मिला था। आरसीबी टीम लगातार तीन मैच जीतने में बाद टीम का आत्मविश्वास और बढ़ गया हुआ। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला लगातार चल रहा है। विराट पिच पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। वर्तमान कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने पिछले मैच में तबातोर पारी खेलते हुए। वह अपने फॉर्म में वापसी कर लिए है। कैमरन ग्रीन ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन दिया। बात करे विल जैक्स की तो उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़कर अपने टीम को जीत दिलाई।
आरसीबी टीम के गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारत को ओर से विश्व कप मैच में खेलने वाले मोहम्मद सिराज भी पिछले मैच से अपने फॉर्म में वापस आ गए है। वही बात किया जाए विजयकुमार विशाक और यश दयाल भी अच्छा प्रदर्शन दिखा रहे हैं।
पंजाब किंग्स की टीम चेन्नई से हारने के बाद इनके टीम का आत्मविश्वास थोड़ा कम हो गया है। पंजाब ने अपने पिछले मैच में बल्लेबाजी से कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। लेकिन पंजाब का गेंदबाजी अच्छा रहा । पंजाब को इस मैच में जीत हासिल करना होगा नहीं तो पंजाब को मुश्किलों का सामना पड़ेगा।
