संवाददाता: कुमार विवेक, नमस्कार भारत

Bihar News: बिहार में अधिक बारिश की वजह से लोगो को गर्मी से राहत तो मिली है। वहीं जल जमाव की समस्या फिर से जनता के लिए आफत बन गई है। गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक बारिश का पानी जम रहा है। स्टेट हाइवे से लेकर नेशनल हाइवे तक की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है।

Bihar News: बिहार में पुल गिरने के बाद अब सड़कों के धसने का मामला भी सामने आने लगा है। विपक्ष तो बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार पर कटाक्ष कर ही रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मज़ाक बन रहा है।

सोशल मीडिया पर समस्तीपुर जिला के स्टेट हाईवे-50 का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान की बाजी लगाकर आवागमन कर रहे हैं। एक चार चक्का वाहन का हाइवे पर चलते हुई, जलजमाव के कारण चक्का गड्ढे में फस जाता है। फिर गाड़ी चलती है।

एक दोपहिया सवार चार चक्का वाहन के करीब से जा रहा होता है, गड्डढे की वजह से उसका संतुलन बिगड़ता है। किसी तरह खुद को संभालते हुए वह आगे की ओर बढ़ता है। अगर ज़रा सी भी चूक होती तो युवक हादसे का शिकार हो सकता था। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि जलजमाव की वजह से हालात कितने ख़तरनाक हो चुके हैं।

लोगों ने कसा तंज

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कोई लिख रहा है कि बिहार में बहार है, सीएम नीतीश कुमार है। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि अब आप बिहार के समस्तीपुर जिला में भी एडवेचंर राइड का मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं।

बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिलों में पुल गिरने के मामले के बाद अब सड़क धसने और जल जमाव की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। बहरहाल तंज अपनी जगह, लेकिन सरकार को चाहिए कि इन मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान ले, ताकि लोग हादसे का शिकार होने से बच सके।

और भी खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे: https://namaskarbhaarat.com/hemant-soren-cm-hemant-sorens-first-statement-after-the-floor-test/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *