संवाददाता : कुमार विवेक, नमस्कार भारत
PM Modi Bihar Visit: लोकसभा चुनाव की तारीख कुछ ही दिनों में तय होने वाली है। चुनाव के मद्देनज़र इलेक्शन कमिशन के अधिकारी विभिन्न राज्य का दौरा कर हे हैं। वहीं चुनाव से पहले मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं।
तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार के औरंगाबाज जिले में जनता को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह कई योजनाओं का शिलान्या और उद्घाटन भी करेंगे। ग़ौरतलब है कि इस बार पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक साथ मंच साझा करने वाले हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि दो मार्च को औरंगाबाद ज़िले में पीएम मोदी का कार्यक्रम हैं। इस सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं, जिसमें 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की योजना शुरू की जाएगी। इसके अलावा दरभंगा जिले में बनने वाली एम्स(AIIMS) , आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे, पटना में महात्मा गांधी के पैरलल पुल का भी शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी के दौरे के दौरान उद्घाटन और शिलान्यास कार्यों पर राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि यह सब चुनावी लॉलीपॉप है। पीएम मोदी को अगर बिहार के लोगों की फिक्र होती तो वह पहले ही योजनाओं की सौगात दे देते।
लोकसभा चुनाव का वक्त बहुत क़रीब आ गया है, इसलिए मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक लॉलीपॉप दिया जा रहा है। नीतीश कुमार जब एनडीए के साथ गठबंधन में थे उस समय उन्हें भाजपा का साथ बुरा लगा तो भाजपा से किनारा कर महागठबंधन में आ गए।
महागठबंधन के नेताओं ने जब उनपर विकास कार्यों का दवाब डाला तो महागठबंधन से एनडीए गठबंधन में चले गए। सीएम नीतीश कुमार सिर्फ अपने फ़ायदे के लिए पाला बदल रहे हैं। जनता के हितों की उन्हें कोई फिक्र नहीं है। अब चुनावी मौसम में बिहार की जनता लुभाने के लिए योजनाओं पर बात कर रहे हैं।
