संवाददाता: सचिन शर्मा, नमस्कार भारत
लोकसभा चुनाव मुज़फ्फरनगर संचालन समिति में सुमित खेड़ा को सदस्य बनाये जाने पर आयुष पहलवान और उनके साथिओं ने सुमित खेड़ा का जोरदार स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। सुमित खेड़ा ने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जनों का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूँ। पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर ही यह जिम्मेदारी मिली है।
झुग्गी झोपड़ी संपर्क अभियान की सौंपी गई जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव संचालन समिति मुज़फ्फरनगर मे बीजेपी नेता सुमित खेड़ा को झुग्गी झोपडी संपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुमित खेड़ा को झुग्गी झोपडी संपर्क अभियान की जिम्मेदारी मिलने पर आयुष पहलवान और उनके साथिओं ने सुमित खेड़ा का स्वागत करते हुए बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद किया। आयुष पहलवान ने कहा कि सुमित खेड़ा को जिम्मेदारी मिलने से निश्चित तोर पर युवा और मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करेंगे। वही सुमित खेड़ा ने कहा की देव तुल्य जनता के विश्वास पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे।
