परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत
Bollywood News: ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसमें अहम भूमिका कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने निभाई। इस फिल्म ने पहले ही दिन 9.25 करोड का कलेक्शन किया है। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने इसके डायलॉग पर काटछांट की है, फिल्म से कुछ शब्द हटाई भी गए हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है, U माने यूनिवर्सल, A माने एडल्ट. इसका मतलब यह है कि इस फिल्म को सभी देख सकते हैं। जो 12 साल से कम उम्र के बच्चे हैं वह मां-बाप की निगरानी में ही फिल्म को देख सकते हैं। सत्यप्रेम की कथा फिल्म को सर्टिफिकेट तब मिला जब इसमें से गलत शब्दों को हटाया गया। जिस फिल्म में डायलॉग बदले गए हैं इस प्रकार है
Bollywood News: सेंसर बोर्ड ने कौन-कौन से डायलॉग को बदलने के लिए कहा
Bollywood News: कार्तिक आर्यन की फिल्म में ‘गुज्जू पटाखा’ गाने में से ‘चेलिया’ शब्द हटाने को कहा इसके बदले मेकर्स ने ‘राधे की सहेलियां’ कर दिया है। इस फिल्म में से डर्टी माइंड जैसे शब्दों को म्यूट कर दिया गया है, यही शब्द रणबीर कपूर की फिल्म संजू में भी इस्तेमाल किया गया था। जिसे सेंसर बोर्ड ने उस समय पास कर दिया था लेकिन अभी फिलहाल में आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सारा रा रा मे भी डर्टी माइंड शब्दों को हटाने के लिए कहा था। इसके अलावा सत्यप्रेम की कथा में से कुछ और ऐसे डायलॉग है जिन्हें सेंसर बोर्ड बदलवा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Gadar 2: पुराने अंदाज में फिर से आया ‘उड़ जा काले कावा’ सॉन्ग
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।
