परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत
Bollywood News: बॉलीवुड का यह साल 2023 पैसों की बारिश कर रहा है। यह साल बॉलीवुड के लिए बहुत अच्छा है। पहले शाहरुख खान की पठान ने छप्पर तोड़ कमाई करी है। उसके बाद ‘गदर 2’ उसी के साथ रिलीज हुई ‘OMG 2’ ने भी करोड़ों का कलेक्शन किया है। अब 25 अगस्त को रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी छप्पर तोड़ कमाई कर रही है। तीन दिनों के अंदर इसने अपने पैसे वसूल कर लिए हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले दिन 10 करोड़ कमा कर अपनी छाप छोड़ दी है। इस फिल्म को रिलीज हुई अभी तीन ही दिन हुए हैं, और दिन पर दिन कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है। ऐसे ही चलता रहा तो यह फिल्म नया रिकॉर्ड बना देगी। और 100 करोड़ के क्लब में जल्दी शामिल हो जाएगी।
Bollywood News: तीन दिन में कितनी कमाई करी इस फिल्म ने
Bollywood News: ‘ड्रीम गर्ल’ एक सुपरहिट फिल्म है। इसी का पार्ट 2 फ़िल्हाल रिलीज हुआ है। इस पार्ट में फिल्म के आगे की कहानी दिखाई गई है, लोगों को यह फिल्म भी पार्ट 1 की तरह ही काफी पसंद आ रही है। लोग भर भर के सिनेमा हॉल में जाकर इस फिल्म को देख रहे हैं। फिल्म की बहुत तारीफ भी कर रहे हैं, यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरी हुई है। आयुष्मान ने इस फिल्म में लड़की का रोल किया है जो लोगो को काफी अच्छा लग रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 10.69 का कनेक्शन किया। उसी के साथ दूसरे दिन इस फिल्म ने 14.02 का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिर इस फिल्म ने बढ़ोतरी करते हुए 16 करोड रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ इस फिल्म ने 40.71 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Gadar 3: सनी देओल ने किया ‘ग़दर 3’ का ऐलान
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।Edit