परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत
Bollywood News: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘OMG 2’ का ट्रेलर 3 अगस्त को रिलीज हुआ। यह ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज होने वाला था, लेकिन नहीं हो पाया। रख विश्वास तो है, शिव का दास अक्षय कुमार के डायलॉग बोलते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। और बैकग्राउंड में हर हर महादेव का सॉन्ग चल रहा है। ‘OMG 2’ का ट्रेलर बहुत ही जबरदस्त है, इस फिल्म का ट्रेलर पब्लिक कई दिनों से इंतजार कर रही थी। क्योंकि इस फिल्म पर जब से टीजर रिलीज हुआ था, तब से सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को जांच के लिए भेज रखा था। खैर सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 20 कट और अक्षय के रोल को बदलने की बात की थी। पहले अक्षय इस फ़िल्म में भगवान शिव थे, लेकिन अब इसमें मोड़ आ गया है। जब ट्रेलर स्टार्ट होता है तब दिखाया गया है, शिव कहते हैं, कि नंदी *मेरे भक्त पर बहुत बड़ी विपदा आने वाली है, शिवगण में से किसी ऐसे को ले जाओ जो उसकी रक्षा कर सकें।* फिर अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की रक्षा करने के लिए शिव दूत के रूप में जाते हैं।
Bollywood News: क्या दिखाया गया है ट्रेलर में
‘Bollywood News: OMG 2’ के ट्रेलर में जैसे मैंने पहले बताया कि अब अक्षय कुमार शिव के दूत बने हैं। ना कि भगवान शिव इन्हें दूत बनाकर भेजते हैं। अपने भक्त की रक्षा करने के लिए आगे दिखाया गया है। कि पंकज त्रिपाठी जिसका नाम फिल्म में कांति शरण मुद्दल है, गजब की बात तो ये है, कि इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अपने ही खिलाफ केस किया है। जिसे सुनकर जज भी हैरान हो जाते हैं, कांति शरण मुद्दल एक साधारण व्यक्ति है, जो शिव के भक्त हैं इन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने बच्चे का बड़े कॉलेज में एडमिशन कराया है। उनके बेटे के हाथों एक वीडियो वायरल हो जाता है, जिससे कांति शरण का लड़का बदनाम हो जाता है। फिर इसका लड़का आत्महत्या करने की कोशिश करता है, फिर पंकज त्रिपाठी सच्चाई दिखाने के लिए केस लड़ते है। पंकज त्रिपाठी के विपक्ष से यामी गौतम केस लड़ती हैं। फिल्म की कहानी क्या है ये तो 11 अगस्त को ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें: Bollywood News: ‘वेलकम 3’ में नहीं होंगे उदय और मजनू
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।