Bollywood News:

परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत

Bollywood News: बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी कर ली है। इनकी शादी उदयपुर के होटल द लीला पैलेस में 24 सितंबर को हुई। इसी के साथ  ये दोनों एक बंधन में बंध गए, परिणीति व राघव ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर कि हैं। जब इन दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर ये फोटोज डाली तो लोगों ने फोटो को बहुत प्यार दिया। और उनके पोस्ट पर कमेंट में भर-भर कर बधाई दी। सोशल मीडिया पर इन्होंने फोटो शेयर कि जिसमें यह दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए, मंडप की तरफ चले आ रहे हैं। इसी के साथ परिणीति ने अपने हाथ पर राघव का नाम भी लिखवाया है। 

परिणीति ने अपने लहंगे पर राघव का नाम लिखवाया

Bollywood News: सोशल मीडिया पर पब्लिक ने परिणीति व राघव दोनों पर खूब प्यार बरसाया। ये दोनों शादी के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे हैं। राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी परिणीति के माथे पर किस किया। जो ये तस्वीर भी इन दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जो काफी अच्छी लग रही है, इसी के साथ परिणीति ने बहुत अच्छा डिजाइनिंग लहंगा पहना हुआ था। और अपने लहंगे पर अपने पति राघव का नाम भी लिखवा रखा है।  और राघव ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी है। ये दोनों कपल शादी के जोड़े में काफी खुश नजर आये।

यह भी पढ़ेंGadar 3: सनी देओल ने किया ‘ग़दर 3’ का ऐलान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *