संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से चेन्नई में हो जाएगा। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच इस बार सीजन का पहला मुकाबला खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धोनी की कप्तानी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने मैदान पर उतरेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल जिस तरह का प्रदर्शन किया था, वह फैन्स के दिलों में आज भी ताजा है। लिहाजा इस सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से उम्मीदें कुछ उसी तरह की रहने वाली है। हालांकि इस बार टीम के धांसू ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल होने के कारण बाहर हैं। लोकसभा चुनावों के कारण फ़िलहाल आईपीएल के लिए प्रथम चरण का शेड्यूल ही जारी किया गया है। बाद में बचा हुआ कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। पहले चरण के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सिर्फ चार ही मुकाबले खेलने हैं। इसमें पहला मैच आरसीबी के खिलाफ है।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है। इसके बाद तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जंग होगी। चौथे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा। चार में से दो मैच चेन्नई को घरेलू स्टेडियम एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेलने हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
एमएस धोनी , मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, माहीश तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल
चेन्नई सुपर किंग्स vs आरसीबी, 22 मार्च, चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस, 26 मार्च,चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, 31 मार्च,विशाखापट्टनम
चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, 5 अप्रैल, हैदराबाद
