Parshuram Jayanti:

संवाददाता: कुमार विवेक, नमस्कार भारत

Parshuram Jayanti: माघ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाले अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम का भी अवतरण हुआ था। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आज देश भर में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया तिथि पर मनाई जाने वाली परशुराम जयंती पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा भगवान परशुराम ने अपने ज्ञान, शौर्य व तपोबल से सम्पूर्ण जगत में न्याय की स्थापना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा

“भगवान विष्णु के ‘आवेशावतार’, भक्ति, शक्ति एवं विद्वता के शाश्वत प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! अपने ज्ञान, शौर्य व तपोबल से न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम को नमन!”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *