संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत
IPL 2024: गुजरात और सीएसके आज आपस में भिड़ेंगे। गुजरात अंक तालिका में सारे टीमों से लास्ट में 10 वे नंबर पर स्थित हैं। वहीं चेन्नई की हम बात करे तो वो 4 नंबर पर स्थित है। चेन्नई के कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो चोट और अंतर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के कारण चेन्नई से नहीं खेल पा रहे हैं।
इन खिलाड़ियों के बावजूद भी चेन्नई अपना आत्मविश्वास बनाए हुए मैदान में उतरेगी। चेन्नई शुक्रवार को जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ जो मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें प्लेऑफ में जाने पर होगी। चेन्नई अभी तक कुल 11 मैच खेली हैं। जिसमें से चेन्नई 6 मैचों में जीत हासिल कर पाई है। बात करे हर की तो 5 मैचों में उसको हार का सामना करना पड़ा हैं । चेन्नई 11 मैचों में 12 अंक पर है।
गुजरात की हम बात करे तो गुजरात ने भी 11 मैच खेली है वो 8 वे अंक पर हैं। गुरात की रनरेट की बात की जाए तो वो अभी ( –1.320) पर स्थिर हैं। यानी गुजरात को प्लेऑफ में जानी की संभावना कही ना कही ना के बराबर है। वहीं हम चेन्नई की रनरेट की बात करे तो वो गुजरात से कई ज्यादा आगे हैं। सीएसके का रनरेट (+0.700) हैं।

चेन्नई की गेंदबाजी हुई कमजोर
आपको बता दे कि कई ऐसे गेंदबाज है जो चेन्नई टीम में नहीं खेल रहे है। जो पहले मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं । दीपक चाहर और ‘जूनियर मलिंगा ’ माथिसा पथिराना चोटों के कारण बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। गेंदबाज मुस्तफिजुर राष्ट्रीय टीम को ओर से खेलने चले गए हैं। इन्हीं खिलाड़ियों के वजह से सीएसके की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख रही है और अब चेन्नई के तीनों स्प्रिंग रोल रविंद्र जडेजा मिसाइल सेंट्रल और मोईन अली पर गेंदबाजी का दारोमदार हैं। चेन्नई ने पंजाब को हराकर अपना पिछला मैच जीता था। उस से चेन्नई के फैंस को उम्मीद बढ़ गई है । सीएसके अगर गुजरात को हरा देती है तो चौथे स्थान से हैदराबाद को पीछे करते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच सकती हैं।
गुजरात टाइटंस को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना
गुजरात के 14 अंक हैं और वह दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं है लेकिन शुभमन गिल की टीम के लिए आगे का सफर काफी कठिन है।
