संवाददाता:कुमार विवेक, नमस्कार भारत

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चरणदास महंत पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंत ही नहीं, समूची कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान का पाठ पढ़ने की जरूरत है, बल्कि आपस में झगड़कर पार्टी को बिखराव की कगार में पहुंचा चुके कांग्रेस के इन नेताओं को राजनीति की सूझबूझ, पार्टी संचालन, नेतृत्व क्षमता जैसे भी पाठ मोदी जी से सीखने की जरूरत है।

गौरतबल है कि महंत लगातार अपने भाषणों में पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं।शुक्रवार शाम को एक बयान जारी करके उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी को गाली देना, अपमान करना कांग्रेसियों की नियत बन चुकी है। महंत डॉ. चरणदास ने भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाया  है।

विजय शर्मा ने कहा कि डॉ. महंत भी चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए है, बचपन से ठाठ-बाट के आदी डॉ. महंत यह पचा नहीं पा रहे कि एक चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री  बन गया और पूरी दस साल तक न केवल शासन किया, बल्कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस को इस बार  चुनाव में मुकाबले के लायक भी नहीं छोड़ा है।

विजय शर्मा ने चेतावनी दी है कि कांग्रेसी मोदी पर अनर्गल टिप्पणी करने से बचें और पढ़े और देखें कि प्रदेश और देश में यह और उनकी पार्टी किस स्थिति में है। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के शहजादे और शहजादी जिनके इशारे पर आप झाडू लगाने और पोछा लगाने को तैयार रहते हैं, उत्तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीटों पर चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। पार्टी पूरी तरह बिखर गई है। समझदार नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जो बचे हें वे वामपंथी सोच की गिरफ्त में हैं और आपस में लड़ भिड़कर पार्टी की स्थिति और खराब कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *