संवाददाता: रवि गौतम, नमस्कार भारत
Dimple Yadav: नोएडा: समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना राशिद की नोएडा के एक स्थानीय न्यूज चैनल के स्टूडियो में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, मौलाना राशिद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें “नंगी” कह दिया था। यह बयान सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तेजी से वायरल हो गया।
Dimple Yadav: सपा समर्थकों में इस बयान को लेकर भारी आक्रोश था। जब मौलाना राशिद एक चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने नोएडा के चैनल स्टूडियो पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। विरोध जल्द ही हाथापाई में बदल गया और मौलाना की पिटाई कर दी गई।
Dimple Yadav: हालांकि चैनल प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें: Bareilly: बरेली के रमाडा होटल में कार घुसने की घटना का CCTV वायरल, समझौते के बाद भी फुटेज ने बढ़ाया बवाल
सपा नेताओं ने मौलाना के बयान की कड़ी निंदा की है और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया है। वहीं, मौलाना राशिद ने अपने बयान को “गलत तरीके से प्रस्तुत” किए जाने की बात कही है।
पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और जांच जारी है।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए नमस्कार भारत के साथ जुड़िये, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर।
