संवाददाता: मनोज कृष्ण, नमस्कार भारत
मुंबई: सिने टॉकीज कोंकण प्रांत की मासिक संगोष्ठी में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी पर एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन हुआ।
सनद रहे चित्रपट आयाम-सिने सृष्टि भारतीय दृष्टि हर महीने के आखिरी शनिवार को एक लघु फ़िल्म या डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन करता है। इसबार 27 अप्रैल को ये कार्यक्रम आराम नगर वर्सोवा स्थित मां स्टूडियो में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत चित्रपट विधा प्रमुख और संस्कार भारती कोकण प्रांत उपाध्यक्ष श्री अरुण शेखर, संगठन मंत्री श्री उदय शेवड़े, निर्माता निर्देशक श्री उदय शंकर पाणि, कुमारी खुशबू निषाद और मुख्य अतिथि श्रीमती स्मिता पाण्डेय के हाथों दीप प्रज्जवलन से हुआ।

फ़िल्म की स्क्रीनिंग के बाद एआई एक्सपर्ट स्मिता पाण्डेय के साथ विमर्श सत्र का संचालन श्री आकाश शुक्ला ने किया। इस सत्र में आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स का भविष्य, इसकी चुनौतियां और वर्तमान उपयोगिता पर गंभीर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का संचालक अभिनेत्री ज्योति जेलिया और अदिति पुलत्स्य ने किया।
कार्यक्रम में चित्रपट विधा के संयोजक श्री जगदीश निषाद, विवेक पांडे, फ़िल्म संपादक वंदिता चक्रदेव, स्टोरी बोर्ड आर्टिस्ट और सर्किल क्रिएशन फ़िल्म स्टूडियो के प्रमुख अजीत गौड, कलाकार रोशनी जी और कृष्णा उपाध्याय के साथ वरिष्ठ रंगकर्मी निर्देशक नंद किशोर पंत की उपस्थिति सराहनीय रही।