परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत
DON 3: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ अब उनके हाथ से निकल चुकी है। डॉन फिल्म के दो पार्ट आए हैं, अब तीसरे पार्ट की तैयारी चल रही है। लेकिन अचानक से एक मोड़ आ गया कि शाहरुख ने ‘डॉन 3’ करने से इंकार कर दिया। क्या वजह है ये तो अभी तक नहीं बताई गई, लेकिन सूत्रों के अनुसार पता लगा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह होंगे। जब से रणवीर सिंह के फैंस को यह खबर पता लगी है, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
DON 3: ‘डॉन 3’ से जुड़ी नई अपडेट क्या है।
DON 3: रणवीर सिंह की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ खूब चर्चा में है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म सिनेमा हॉल में खूब धूम मचा रही है। अब इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। ‘डॉन 3’ से जोड़ी नई अपडेट सामने आ रही है। कि फरहान अख्तर रणवीर सिंह के साथ मिलकर ‘डॉन 3’ बनाएंगे। रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है, कि रणवीर सिंह अनाउंसमेंट डेट की वीडियो भी शूट करने वाले हैं। यह भी बता दे कि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन यह खबर पता चलने के बाद से ही इनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने फिर बिखेरा हुस्न का जादू।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।