संवाददाता: अभय प्रताप, नमस्कार भारत

अमेरिका में होने वाले 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खतरनाक धमकी दी है और कहा है, कि अगर वो चुनाव नहीं जीतते है, तो भीषण खुनखराबा होगा।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार (16 मार्च) को बयान देते हुए चेतावनी दी है, कि अगर वह इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव में चुने नहीं गये, तो देश में “खूनखराबा” होगा।

क्या रहा पूर्व राष्ट्पति ट्रम्प का बयान ?

ओहियो के डेटन के पास एक रैली को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, कि “अब, अगर मैं निर्वाचित नहीं हुआ, तो फिर खून-खराबा होगा।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है, कि डोनाल्ड ट्रम्प के बयान का वास्तव में मतलब क्या था, क्योंकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बारे में शिकायत कर रहे थे। एएनआई ने पोलिटिको के हवाले से बताया है, कि ट्रम्प ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, कि अगर वह फिर से चुने जाते हैं, तो चीन, अमेरिका में किसी भी गाड़ी को नहीं बेच पाएगा।

आपको बता दें, कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव में हार मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था।अभी भी उनके समर्थकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। कई आरोपियों को सालों की सजा सुनाई गई है, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बंधक’ कहकर संबोधित किया है। उन्होंने कहा, कि “आप बंधकों की भावना देख सकते हैं और वो ऐसे ही हैं।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *