संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत
आय दिन देखा गया हैं कि रेलवे में कोई ना कोई घटना होता रहता हैं। एक रेलवे की घटना बिहार से सामने आई है एक ट्रेन राजधानी पटना से मुंबई जा रही ट्रेन के कोच में आचनक आग लगने के कारण लोगो के बीच हड़कंप मच गया। 01410 दानापुर-लोकमान्य तिलक होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सोमवार रात भयानक आग लग गई। जिसके बाद पूरा कोच धूं-धूं कर जल उठा।
रेलवे की ओर से क्या दिया गया जानकारी
रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 26 मार्च को आरा जंक्शन से थोड़ी दूरी पर कारीसाथ स्टेशन के पास मुंबई एलटीटी स्पेशल फेयर एसएफ होली स्पेशल के एक कोच में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना अभी तक नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे अचानक शार्ट सर्किट से हादसा हुआ और कुछ ही देर में ट्रेन की एसी बोगी में आग लग गई।
आपको बता दें कि जिस दिन होली थी उसी दिन ये घटना हुआ है। होली का त्योहार होने के चलते ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम थी। पर ट्रेन में जितने भी यात्री थे उन्होंने तुरंत अपनी जान बचाई, वह ट्रेन के बोगी से कूदने लगे और बाकी लोग जो कूद नहीं सकते इनको कुछ लोग बचाए। सारे लोग कुछ ही देर में कोच को छोड़ दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया, सोचिए अगर होली उस दिन नहीं रहती, तो ट्रेन में तो काफी जादा लोग या कहे यात्री होते, जैसे आग आज लगी है। अगर जादा लोग होते तब आग लग जाता तो क्या होता आप कल्पना भी नहीं कर सकते है। कि कितने लोगों की आज जान जा चुकी होती, इस पर रेलवे को ध्यान देना होगा, ताकी लोगों की जान बचाई जा सके।
