संवाददाता: कुमार विवेक, नमस्कार भारत
आईपीएल का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पहला मैच चेपॉक में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के तहत अपने अभियान की शुरुआत केकेआर 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेगी।
आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर गुरुवार को कोलकाता पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व कप्तान ने कहा कि कोलकाता उनका दूसरा घर है। वहीं, केकेआर उनके लिए एक भावना है। इस दौरान पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
गंभीर ने कहा, “यहां खड़े होने और मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद। कोलकाता मेरे दूसरे घर की तरह है और केकेआर एक भावना है।” आईपीएल का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के तहत अपने अभियान की शुरुआत केकेआर 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेगी।
केकेआर ने की ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी। गुरुवार को टीम के ज्यादातर खिलाड़ी कोलकाता पहुंच गए। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूगी में केकेआर को छह मैचों में जीत जबकि आठ में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।
शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे अय्यर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 वर्षीय खिलाड़ी की पुरानी चोट ने एक बार फिर उफान मारा है, जिसकी वजह से उनका आगामी आईपीएल सीजन में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। खबर है कि वह आईपीएल 2024 के शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया गया था। उन्हें घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने की सजा मिली थी।
