Ganga Dussehra

सचिन शर्मा, संवाददाता, नमस्कार भारत 

Ganga Dussehra: यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित पाप नाशिनी यमुना नदी पर जेष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सूर्य देव को जल अर्पित किया।

श्रद्धालओ ने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर्व को लेकर सहारनपुर यूपी हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में दोनों प्रदेशों से आए श्रद्धालुओ ने विशेष पूजा-अर्चना करने के पश्चात यमुना में डुबकी लगाते हुए घर परिवार के लिए सुख समृद्धि व शांति की कामना की। इसके बाद ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दी गई। वही यमुना नदी पर श्रद्धालु अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस बल व गोताखोरों को भी तैनात किया गया है और लोगों को यह भी कहा गया है कि वह यमुना नदी के बीच में जाकर स्नान न करें किनारे पर ही स्नान करें।

यमुना नदी किनारे पर श्रद्धालुओं के लिए मेले का भी आयोजन कई वर्षों से होता आया है। दोनों प्रदेशों के अगर बात करें तो गंगा दशहरा पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर आस्था की डुबकी लगाई।

यह भी पढ़ें : SRGC: BAJMC तथा MAJMC प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *