संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत
गोरखपुर। अवैध संबंध ने एक बार फिर इंसान को हैवान बना दिया। गोरखपुर में तैनात कांस्टेबल अष्टभुजा यादव ने महिला कांस्टेबल से प्रेम संबंध के चलते अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना फरवरी 2025 की है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने वारदात से पहले पत्नी का 50 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस भी कराया था, ताकि हत्या के बाद बीमे की रकम हासिल कर सके। जांच में मामला उजागर होने के बाद आरोपी कांस्टेबल ने कल गोरखपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
