IPL 2023

उदय वशिष्ठ, संवाददाता, नमस्कार भारत 

IPL 2023: बुधवार की शाम चेन्नई और दिल्ली के बीच हुए मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 27 रन से हराकर प्लेऑफ की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया। चेपॉक की धीमी पिच पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया चेन्नई ने अपनी शुरुआत धीमी व सदी हुई कि लेकिन चेन्नई को पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। चेन्नई के विकेट नियमित अंतराल में गिरते रहे मगर चेन्नई की तरफ से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 12 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली जिसमें 3 छक्के शामिल थे। दिल्ली टीम की तरफ से मिचेल मार्श ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटक लिए जहां चेन्नई ने पहली पारी खेलते हुए 167 रन का लक्ष्य दिल्ली को दे दिया। 

एक बार फिर धोनी के धन,धना,धन शॉट

IPL 2023: धोनी ने शानदार पारी खेलते हुए 9 बॉल पर 20 रन बना दिए जिसमें एक चौका व 2 छक्के शामिल थे। मगर 167 रन का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी दिल्ली कैपिटलस की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली के दोनों ओपनर बल्लेबाजों को दीपक चाहर की कमाल बोलिंग ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली केपिटलस के विकेट लगातर गिरने के कारण चेस में काफी पिछड़ गई आखिर के 2 ओवरों में दिल्ली को जीत के लिए 48 रनों की दरकार थी। जिसे बनाने में दिल्ली असफल रही और चेन्नई ने इस मैच को 27 रनों से अपने नाम कर लिया। इस साल अच्छी फॉर्म में दिख रहे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब बैटिंग करने आए तो चेन्नई के समर्थको में उत्साह अलग ही नजर आ रहा रहा था। जहा धोनी के छक्कों ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया था।

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav: क्या निकाय चुनाव में बीजेपी बेच रही टिकट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *