संवाददाता: कुमार विवेक, नमस्कार भारत

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट, हॉट सीट बन चुकी है पूरे देश की नज़र इस त्रिकोणीय लड़ाई पर है। एक तरफ़ पप्पू यादव निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ़ एनडीए समर्थित जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के संतोष कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा महागठबंधन की तरफ़ राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की टिकट पर बीमा भारती चुनावी मैदान में हैं।

पूर्णिया में चुनाव प्रचार थमने के साथ ही पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव के लिए जांच अभियान में तेज़ी ला दी है। इसी क्रम में राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रही महागठबंधन प्रत्याशी बीमा भारती (लालू यादव की बेटी) की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं।

पुलिस ने बीमा भारती के दो पीए को 10 लाख रुपए कैश के साथ पकड़ा है। वहीं हिरासत में लेकर रुपयों के सोर्स की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, बीमा भारती के पीए अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल इस रुपए का इस्तेमाल मतदान के प्रलोभन में कर सकते थे।

इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक रुपौली थाना ने पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान बीमा भारती की गाड़ी चेक की। इस दौरान उन्हें 10 लाख रुपए कैश मिले। वह दोनों कैश लेकर कहा जा रहे थे। इतनी भारी मात्रा में कैश कहां से आया। इन सब मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *