Lok Sabha Election

संवाददाता: कुमार विवेक, नमस्कार भारत

 Lok Sabha Election: दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री व आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सपा कार्यलय लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को पीएम बनाने के लिए जनता को रिझा रही वोट मांग रहे हैं। अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने के अंदर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। आरक्षण को खत्म कर देंगे। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है

केजरीवाल ने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की  आयु सीमा  75 साल रखी गई थी।  लाल कृष्ण आडवाणी,मुरली मनोहर जोसी, सुमित्रा महाजन इसका उदाहरण हैं। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर कर किया। वसुंधरा राज , शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह को हटाया। अब केवल योगी ही बाधा हैं। उन्हें हटाया जाएगा।

आप के मुखिया केजरीवाल ने  कहा कि भाजपा 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है, और इसे हटाना चाहती है।

इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों में अब तक भाजपा चित्त हो चुकी है। लोगों में आंसुओं का उफान है। 400 पार का नारा बहुत बड़ा झूठ है ये नारा इसलिए दिया गया है कि 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रहे। इस बार जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को करारी हार मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण को बचाना होगा। हारने के बाद ये झूठ का विश्वविधालय खोलेंगे।

और भी खबरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें:https://namaskarbhaarat.com/lok-sabha-election-son-and-mother-face-to-face/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *