lok sabha election 2024



संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत

LOK SABHA ELECTION 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 12 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होने हैं, जिसमें यूपी की कुल 8 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसमें से 7 पर बीजेपी का कब्जा है। ऐसे में मेरठ सीट सबसे अधिक चर्चा में हैं। जहां से रामानंद सगर के टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को गोविल के समर्थन में रामायण में मां सीता की किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी शामिल हुईं।

मेरठ में बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल का चुनावी अभियान जोरों पर है। उनका साथ देने के लिए टीवी सीरियल रामायण में मां सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भी रण में उतरीं। मंगलवार को गोविल के अभियान में दीपिका चिखलिया ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और लोगों से अरुण गोविल को वोट देने की अपील की।

मीडिया से बातचीत में दीपिका चिखलिया ने कहा, “भगवान राम देश की सेवा करने आए हैं और हम उनका समर्थन कर रहे हैं। मैं लोगों से अरुण जी को वोट देने का आग्रह करती हूं।”





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *