संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

24 नवंबर 2025, म्युज़िक वीडियो “Love You Meri Sassu Ki” की टीम प्रोमोशन के लिए पहुंची. ग्रेटर नोएडा के HIMT कॉलेज मे प्रोमोशन की. इस अवसर पर लव यू मेरी सासु की के मुख्य कलाकार प्रदीप नागर और सपना चौधरी ने सुषमा सुनम की कोरियोग्राफी में मीडिया के सामने परफॉर्म भी किया. मीडिया ने ये हरियाणवी डीजे सॉन्ग खूब सराहा. सुमन टाकीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया है जिसे लाखों लोग देख रहे हैं.

प्रोड्यूसर विनय कुमार और प्रदीप नागर के इस म्युज़िक वीडियो को निर्देशक नागेंद्र चौधरी और फरिश्ता ने डायरेक्ट किया है. वीडियो में प्रदीप नागर और सपना चौधरी की केमिस्ट्री कमाल लग रही है. सुमन टाकीज के बैनर तले बने हरियाणवी डांस नंबर को राज मावर और अंजली99 ने गाया है. संगीतकार अभी सैनी हैं.

ऐक्टर प्रदीप नागर का कहना है कि वीडियो सांग को काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है. ये एक बेहतरीन म्युज़िक वीडियो है। दर्शक इसे खूब पसन्द कर रहे हैं. हमारी पूरी टीम उत्साहित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *