संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत

बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की सूचना सामने आयी और लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से भर गई। आग इतनी तेज थी कि आस-पास की कई ब्लिडिंग में भी फैल गई।

इस भीषण आग में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 20 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर है। मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

होटल में लगी इस आग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठ रही हैं। जिस जगह ये हादसा हुआ है वो रेलवे स्टेशन के ठीक सामने का हिस्सा है। सड़क पार करते ही पाल होटल है जहां पर ये आग लगी है।


पटना सेंट्रल रेंज के टीएसपी सत्य प्रकाश ने पुष्टि की है कि आग की घटना में छह लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन महिला एवं तीन पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी PMCH में चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पहले प्लास्टिक में आग लगी जिससे अचानक सिलेंडर में भी आग पकड़ ली। इसके बाद पहला सिलेंडर ब्लास्ट हुआ फिर दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। नीचे से ऊपर आग फैलते चले गई। इससे दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब 6 से ज्यादा सिलेंडर में ब्लॉस्ट हुए हैं। करीब तीन घंटे तक स्टेशन जाने वाली रोड को बंद कर दिया गया। रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे फायर सर्विसेज के कमांडेंट मनोज कुमार ने मीडिया से बताया कि हाईडोलिक प्लेटफॉर्म की वजह से आग को काबू पाया गया। अगर यह नहीं होता तो खतरे का प्रभाव और अधिक होता।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *