परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत
Meetup: सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर व बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव की जमकर फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। एल्विश यादव को बॉलीवुड के स्टार्स ने भी सपोर्ट किया था। हम आपको बता दें कि बिग बॉस दुनिया पर 17 साल से राज कर रहा है। और 17 सालों के अंदर कोई भी कंटेंस्टेंट वाइल्ड कार्ड से नहीं जीता है, लेकिन एल्विश ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। फिर लोगों का धन्यवाद करने के लिए एल्विश यादव पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आए। फिर इंस्टाग्राम पर आते ही इन्होंने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। एल्विश को लाइव पर 5 लाख 95 हजार से भी ज्यादा लोग लाइव देख रहे थे। जो इंडिया में अब तक रिकॉर्ड बन गया है। यहां तक कि उनका इंस्टाग्राम क्रैश हो गया, और अपने आप बंद हो गया। वह इंडिया के पहले सेलिब्रिटी बन गए हैं, जिसने यह रिकॉर्ड बनाया है। एल्विश यादव बिग बॉस के बाद अब पहली बार लोगों के सामने आए, हरियाणा में इनका ग्रैंड लेवल पर शो रखा गया।
Meetup: एल्विश यादव के शो में पहुंचे हरियाणा के सीएम
Meetup: एल्विश यादव हस्ती का जाना माना नाम बन गया है। बिग बॉस के जरिए इसने कहीं रिकॉर्ड तोड़ दिए, जैसे वोट के जरिए आखरी 15 मिनट में एल्विश यादव को उनके फैंस के द्वारा 280 मिलियन वोट मिली थी। एल्विश ही पहले बिग बॉस विनर है जिसने वाइंड कार्ड होकर ऐतिहासिक जीत प्राप्त की। ऐसे ही बिग बॉस के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एमसी स्टैंड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके बाद एल्विश यादव जश्न मनाने के लिए हरियाणा में अपने फैंस से मिले। इस मीटअप में एल्विश यादव को देखने के लिए 3 लाख से भी अधिक लोग आए, ये प्रोग्राम 20 अगस्त को एल्विश यादव ने अपने मां के जन्मदिन के दिन रखा था। इसके बाद उन्होंने लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया किया, उनका साथ निभाने आए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी उनका साथ दिया। और दोनों ने अपने दोनों हाथों को उठाकर लोगों का अभिनंदन किया।
यह भी पढ़ें: BIGG BOSS OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का कौन रहा विनर
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।