संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप लगातार सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, सोमवार के दिन दोनों को कला के क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए पदम् भूषण से सम्मानित किया गया।
सामने आई तस्वीर में दोनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथो से सम्मान लेते हुए दिख रहे है। आपको बता दे की इसके अलावा, मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो भी सामने आया है।
350 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम
मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और सामाजिक कामों में उनकी भूमिका के लिए पदम् भूषण दिया गया है। बता दे की मिथुन चक्रवर्ती काफी लम्बे समय से एक्टिंग कर रहे है। उन्होंने अपने 47 साल के करियर में लगभग 350 से ज्यादा फिल्मे की है।
सम्मान मिलने पर जाहिर की खुशी
न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा की वह बहुत खुश है। उन्होंने कहा, “मैंने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जब मेरे पास फ़ोन आया, और उन्होंने मुझे बताया की मुझे पदम् भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया।मुझे उम्मीद ही नहीं थी नहीं थी और जिस चीज की आपको कोई उम्मीद ही न हो,वो मिल जाय तो ख़ुशी होती है।
उषा उत्थुप को इस वजह से मिला अवार्ड
उषा उत्थुप ने कई गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने भारत की 16 और 8 फॉरन की भाषाओ में गाने गई है। वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गायिका है और कई फिल्मो में अभिनय भी किया है।
