संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत
मोरना। लखनऊ से आए सहायक कमीश्नर नरेंद्र सिंह ने कहा कि शुकतीर्थ श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केन्द्र है, जो मांगी गई शुकदेव मुनि से जुड़े पौराणिक प्रसंगों के कारण यह तीर्थ हर दिन हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां प्रतिदिन भागवत पाठ, हवन, यज्ञ और सत्संग का आयोजन होता रहता है।
सहायक कमीश्नर ने शनिवार को तीर्थ नगरी शुकतीर्थ भागवत पीठ के दर्शन कर शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिकर्मा की। इसके बाद पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आर्शीवाद लिया तथा कहा कि शुकतीर्थ सिर्फ पूजा-अर्चना का स्थल नहीं बल्कि अध्यात्म, इतिहास और प्रकृति का संगम है। शुकतीर्थ में एक अद्भुत सकारात्मक शक्ति है जो मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जा प्रदान करती है। आध्यात्मिक महत्ता के साथ-साथ शुकतीर्थ का प्राकृतिक सौंदर्य भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। शुकतीर्थ एक ऐसा दिव्य स्थल है जहां इतिहास, आस्था और अध्यात्म एक साथ मिलकर जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। इसके बाद उन्होंने हनुमतधाम में पूजा अर्चना की तथा छछरौली में राठी गुड उघोग पर संचालक चौधरी नरेंद्र राठी द्वारा बनाए जा रहे गुड को बारीकि से देखा
