संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

मुजफ्फरनगर। जीते पदक, खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग वीमेन लीग व स्टेट टीम ट्रायल्स, सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में, किकबॉक्सिंग एसोसिएशन श्री सूर्यदेव इंटरनैशनल एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स, सैनिक विहार मुजफ्फरनगर के 21 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें वैष्णवी और पूजा शर्मा ने म्यूजिकल फोर्म के हार्ड स्टाईल वैपन में , और अंशु ने पाइंट फाइट में गोल्ड मेडल और शगुन, जिया और रितिका चन्द्रा ने सिल्वर मेडल जीत कर जम्मू-कश्मीर में होने वाली जोनल किकबॉक्सिंग वीमेन अस्मिता लीग में अपना स्थान सुनिश्चित किया, साथ ही राखी, अवन्या और मुस्कान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीते । पिंकी,श्री चौहान, अनोखी, आराधना,परी, प्रियांशी, खुशी,तनु,पलक, ऋषिका चन्द्रा, स्नेहा सेन, और सोनिया ने भी अपने अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।


मुजफ्फरनगर पहुंचने पर राहुल धीमान,पवन धीमान, प्रहलाद सैनी, अंजू पाल, प्रीति आर्या,बेगराज सिंह, यशपाल राठी, आदि किकबॉक्सिंग एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों और अभिभावकों ने कोच मनोज कुमार व अंकुर कश्यप व अध्यक्ष सचिन शर्मा को बधाई देते हुए शानदार स्वागत किया गया।


कोच मनोज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए,, सभी बच्चों व युवाओं को संदेश देते हुए बताया कि मार्शल आर्ट्स हमारे शरीर के साथ- साथ मस्तिष्क और अंतर्मन को भी मजबूत करता है, इसलिए सभी युवा और बच्चों को किकबॉक्सिंग जैसे खेल से जुड़ना चाहिए। मनोज कुमार ने बताया कि आगामी लीग को ध्यान में रखते हुए जिला मुजफ्फरनगर में आगामी 30 नवंबर को आर्यवर्त खेल संघ उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर पुनः एक सुंदर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ताकि चयनित खिलाड़ियों को अच्छी तैयारी का माहोल मिल सके और नये खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के नये अवसर खुलें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *