वरिष्ट संवाददाता आलोक शुक्ला

नई दिल्ली । माननीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में संस्कृति मंत्रालय के पवेलियन के निरीक्षण के दौरान साहित्य अकादेमी के स्टॉल का भी कल शाम अवलोकन किया। इस अवसर पर उनका स्वागत साहित्य अकादेमी की सचिव सुश्री पल्लवी प्रशांत होळकर ने साहित्य अकादेमी की पुस्तक भेंट करके किया। इसके बाद उन्होंने साहित्य अकादेमी द्वारा 24 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित की जा रही विभिन्न पुस्तक शृंखलाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। माननीय संस्कृति मंत्री ने बड़ी रुचिपूर्वक पूरे स्टॉल का निरीक्षण किया।

कल शाम को ही संस्कृति मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री अमिता प्रसाद सरभाई ने भी संस्कृति मंत्रालय के पवेलियन के निरीक्षण के समय, साहित्य अकादेमी के स्टॉल का निरीक्षण किया। साहित्य अकादेमी के उपसचिव, प्रशासन एन. सुरेश बाबु ने अंगवस्त्र एवं साहित्य अकादेमी की पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ अकादेमी के उपसचिव षण्मुखानंद और तरुण कुमार भी उपस्थित थे। सुश्री सरभाई ने पूरे पवेलियन का निरीक्षण करने के बाद अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संस्थाओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *