संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत

मध्य प्रदेश में लोकसभा का आज तीसरा चुनाव का आयोजन हो गया है। मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। विदिशा लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने यहां से मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से है।

विदिशा शिवराज सिंह का गढ़ माना जाता है। विदिशा के एक गांव में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है।

विदिशा के नटेरन के ग्राम पंचायत महागौर के पठार पर मतदान केंद्र में वोटिंग रुक गई। यहां की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्रशासन मौके पर पहुंच रहा है। ग्राम पंचायत महगौर के पठार के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया ग्रामीण लंबे समय से रोड की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई आज तक नहीं हुई और लोकसभा चुनाव का उन्होंने बहिष्कार कर दिया 12:30 बजे तक ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया।

आनंन फानन में मीडिया की टीम कानी खेड़ी के पठार पर पहुंची तो वहां ग्रामीणों का हूजूम देखने को मिला। महिला पुरुष हाथों में मतदान की पर्चियां लेकर एक जगह खड़े हुए थे। एक भी ग्रामीण मतदान के लिए मतदान बूथ पर नहीं गया।

आपको बता दे कि बड़ी बात तो यह देखने को मिली कि ग्रामीण जब मतदान का बहिष्कार कर रहे तो उन्हें मनाने के लिए प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कोई नेता उनके पास कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीण कई देर तक वही खड़े रहे।

जिला जनपद सदस्य के प्रतिनिधि लोगों को मानने पहुंचे

इस बात की सूचना जब जिला जनपद सदस्य के प्रतिनिधि को लगी तो वह ग्रामीणों को मनाने के लिए जा पहुंचे लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां रोड नहीं है। रेलवे ट्रैक से पैदल चलकर हम शहर की ओर जाते हैं। बारिश में तो हम चार महीने कैद हो जाते हैं। मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। हमें अगर लिखित में आश्वासन नहीं मिला तो हम वोट नहीं डालेंगे।

विदिशा लोकसभा में सुबह 11 बजे तक कुल 32.64 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान प्रतिशत देखकर लोगों का उत्साह देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि अब तक सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत गुना में 34.53 प्रतिशत है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान 6वीं बार विदिशा से चुनावी मैदान में है। इस सीट को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यहां सीट जीतने को लेकर नहीं, बल्कि कितने लाख वोटों से जीत होगी, इसको लेकर मुकाबला हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *