परम सिंघल, संवाददाता, नमस्कार भारत
Pushpa 2: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपर डुपर हिट ‘पुष्पा 2’ फिल्म का न्यू पोस्टर आया है। इस पोस्टर को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, क्योंकि पोस्टर में फिल्म का मेन विलन का फोटो है। फिल्म में भंवर सिंह शेखावत का अभिनय करने वाले फहाद फासिल ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर मेकर्स ने इनका ‘पुष्पा 2’ का न्यू लुक अपने फैंस के साथ साझा किया। भंवर सिंह शेखावत इस फोटो में स्पोर्ट्स जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। और इसी के साथ इन्होंने अपनी आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है, व इसी के साथ सिगरेट पीते हुए भी दिख रहे हैं। जो बहुत ही डेंजर लुक लग रहा है।
Pushpa 2: भंवर सिंह शेखावत का लुक
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ में फहाद फासिल विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का पोस्ट शेयर करते ही मेकर्स ने लिखा की “टीम पुष्पा 2: द रुल, की तरफ से फहाद फासिल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस फिल्म में शेखावत, पुष्पा के खिलाफ प्रतिशोध के साथ पर्दे पर उतरेंगे। ‘पुष्पा 2’ में फहाद फासिल का लुक देखकर उनके फैंस बहुत ही एक्साइड है। और अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं भाई, ये अगली ब्लॉकबस्टर होने वाली है। हम आपको बता देंगे अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा द राइज’ 2021 में रिलीज हुई थी। और यह पर्दे पर ब्लॉकबस्टर रही अब इस फिल्म का पार्ट 2 आने वाला है। जो बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 2024 में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: DON 3: शाहरुख खान नहीं रणवीर सिंह करेंगे ‘डॉन 3’ में
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।