Radha Ashtami

सचिन शर्मा, संवाददाता, नमस्कार भारत

Radha Ashtami: राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई।अभिषेक के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। ये दुर्घटना शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक दर्शन के दौरान हुई। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है। प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने श्रद्धालु सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं।

महिला सहित एक बुर्जुग की भी हुई मौत

Radha Ashtami: महिला श्रद्धालु को उनके स्वजनो व पुलिस द्वारा सीएचसी ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बुर्जुग को भी मृत घोषित किया गया वही मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। सीएचसी के प्रभारी डाक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओं को यहां मृत लाया गया था। महिला श्रद्धालु मधुमेह से पीड़ित थी।

यह भी पढ़ेंGadar 3: सनी देओल ने किया ‘ग़दर 3’ का ऐलान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *