संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत

Lok Sabha Election 2024: राधिका खेड़ा ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज 7 मई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक रह चुकीं राधिका खेड़ा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुईं।

BJP में शामिल होने के बाद क्या कहा राधिका खेड़ा ने

राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। राधिका खेड़ा ने कहा कि, ”आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है…।” 2024 के लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी के लिए ये बड़ा झटका है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने कहा, ”रामभक्त होने के नाते, रामलला के दर्शन करने के लिए कौशल्या माता की धरती पर मेरे साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, अगर ऐसा नहीं होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती। मुझे भाजपा सरकार, मोदी सरकार का संरक्षण नहीं मिला था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *